2. मोनिका बेदी और अबू सलेम: इन दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बंटोरी। मोनिका को अबू सलेम की बदौलत बॉलीवुड फिल्मों में काम मिला। सलेम ने कई बॉलीवुड निर्देशकों को धमाकर मोनिका को रोल देने के लिए कहा था। दोनों का कई सालों तक ज़बर्दस्त अफेयर रहा। कुछ साल पहले दोनों पुलिस की गिरफ्त में आएं और सलेम फिलहाल जेल की हवा खा रहा है, जबकि मोनिका सामान्य ज़िंदगी जी रही है।
3. हाजी मस्तान और सोना: किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करने वाला पहला डॉन था हाजी मस्तान। दरअसल, वो मधुबाला का बहुत बड़ा फैन था और सोना की शक्ल मधुबाला से बहुत मिलती थी, इसलिए उसने सोना से शादी कर ली। फिल्म वन्स अपन अ टाइम इन मुंबई में कंगना रनौत ने सोना का किरदार निभाया था।
4. दाऊद इब्राहिम और मंदाकिनी: फिल्म राम तेरी गंगा मैली के एक सीन में झरने के नीचे सफदे साड़ी में नहाती मंदाकिनी को देखकर दर्शक ही नहीं, अडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उसके प्यार में पड़ गया। इसी दृश्य ने मंदाकिनी को बॉलीवुड में लोकप्रिय बनाया था। हालांकि, जल्द ही वह दाऊद के साथ जुड़ गई।ऐसा कहा जाता है कि दाऊद ने कई बॉलीवुड फिल्मों में पैसे लगाए थे और निर्देशकों को मंदाकिनी को रोल देने के लिए मजबूर किया था। दाऊद जब अंडरग्राउंड हुआ तब मंदाकिनी ने शादी कर ली।
5. दाऊद इब्राहिम और अनीता अयूब: अनीता अयबू बॉलीवुड में बहुत मशहूर तो नहीं थी, लेकिन वह कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी थी। अनीता के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से बहुत करीबी रिश्ते थे। दाऊद ने निर्माता जावेद सिद्दिकी को अनीता को अपनी फिल्म में रोल देने को कहा, लेकिन जावेद जब राज़ी नहीं हुए तो दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने उन्हें गोली मार दी।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें. Like Facebook Page https://www.facebook.com/palamunex