MrJazsohanisharma

दुनिया के इन 8 भयावह विमान हादसों के रहस्य का पता अब तक नहीं चल सका

हिन्द महासागर के ऊपर लापता हुए भारतीय वायु सेना के विमान के बारे में अब तक कोई पता नहीं चल सका है। चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरने वाला यह विमान शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब लापता हो गया। इस विमान की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है, लेकिन इसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

इस लेख में हम दुनिया के 8 भयावह विमान हादसों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब तक रहस्य हैं। इनमें से कुछ को सुलझाया नहीं जा सका है।

1. मलेशियाई विमान MH370

मलेशिया के लापता हुए विमान MH370 के बारे में अब तक नहीं पता चल सका है। यह विमान पिछले साल 8 मार्च को लापता हो गया था। 293 यात्रियों के साथ इस विमान ने कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भली थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रडार से गायब हो गया। इस विमान की गुमशूदगी अब तक रहस्य है।

2. एयरफोर्स फ्लाइट 571

13 अक्टूबर, 1972 ऊरुग्वे एयरफोर्स का यह विमान चिली के लिए उड़ा था। यह एंडेस पर्वत ऋंखला में क्रैश हो गया। इसमें 45 यात्री सवार थे। 12 लोग हादसे के तुरंत बाद मारे गए, जबकि बाद में 8 लोगों की मौत बर्फबारी की वजह से हो गई। खास बात यह थी, कि हादसे के 72 दिन बाद पता चला कि मलबे में जिन्दा लोग भी बचे हैं। यह हादसा क्यों हुआ, इसके बारे में अब तक पता नहीं चल सका है।

3. अमेलिया इयरहर्ट

मशहूर अमेरिकी पायलट अमेलिया इयरहर्ट का विमान 2 जुलाई, 1937 प्रशान्त महासागर के ऊपर गायब हो गया। उनको तलाशने के लिए चलाए गए अभियान में अरबों रुपए फूंक दिए गए, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 5 जनवरी, 1939 को आधिकारिक रूप से अमेलिया इयरहर्ट को मृत घोषित कर दिया गया।

4. ग्लेन मिलर

मशहूर कलाकार एल्टन ग्लेन मिलर का विमान खराब मौसम की वजह से इंग्लिश चैनल के ऊपर गायब हो गया। यह हादसा 15 दिसंबर, 1944 को तब हुआ, जब मिलर लंदन से पेरिस जा रहे थे।

5. एयर फ्रांस फ्लाइट 447

1 जून 2009 को एयर फ्रान्स की फ्लाइट 447 अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान रियो डी जिनेरियो से पेरिस जा रहा था। इस दुर्घटना में सभी 228 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स मारे गए थे। लोगों का पता अब तक नहीं चला। हादसे की कहानी अब भी रहस्य ही है।

6. ब्रिटिश साउथ अमेरिकन एयरवेज

यह हादसा वर्ष 1947 में हुआ था। ब्रिटिश साउथ अमेरिकन एयरवेज की एक फ्लाइट अर्जेंटीना से चिली के लिए उड़ान भरने के बाद गायब हो गई थी। करीब 50 साल बाद इस विमान का मलबा वर्ष 1998 में दो पर्वतारोहियों को मिला। इस विमान में 11 लोग सवार थे।

7. फ्लाइंग टाइगर लाइन फ्लाइट 73916 मार्च, 1962 को यह विमान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। अमेरिकी सेना की इस फ्लाइट ने वर्ष 1962 में जवानों को लेकर फिलीपींस के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 90 जवान और क्रू के सदस्य थे।

8. बरमूडा ट्राइएंगल

रहस्यमय बरमूडा ट्राइएंगलमें कई विमानों के लापता होने की कहानी है। वर्ष 1948 और 1949 में यहां हवाई जहाज गायब हो गए। इसी तरह वर्ष 1945 में पांच अमेरिकी बॉम्बर भी लापता हो गए। इनका कुछ पता नहीं चला।

unmuseum

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें

Post a Comment

Previous Post Next Post