क्या आपको ऊंचाई से डर लगता है? अगर हां, यह ग्लास ब्रिज आपके लिए नहीं है।
अगर आप डर के आगे जीत है मानने वालों में से हैं तो यह जगह आपके लिए बेहद रोमांचक साबित हो सकती है। हालांकि, अब तक जो लोग यहां रोमांच की तलाश में आते हैं, डर के मारे उनका रोमांच रफूचक्कर हो जाता है।
चीन के हुनान प्रान्त के तियानमेन राष्ट्रीय उद्यान में एक ऊंचे पहाड़ पर ग्लास ब्रिज तैयार किया गया है। यह ग्लास ब्रिज एडवेन्चर के शौकीन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
4600 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह ग्लास ब्रिज बेहद डरावना और खतरनाक है। यह ग्लास वाकवे 328 फुट लंबा और 5.2 फुट चौड़ा है। खास बात यह है कि यह ब्रिज पूरी तरह से शीशे का बना है।
पहाड़ के किनारे पर बनाए जाने के कारण इस पुल पर लोगों को बेहद डर लगता है। हालांकि, यह है बेहद मजबूत।
तियानमेन राष्ट्रीय उद्यान में इस तरह के तीन ग्लास वाकवे हैं।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें