प्रकृति बहुत सुंदर है और इसने हमें बेहद खूबसूरत वातावरण दिया है जीने के लिए, लेकिन इंसान ने अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए प्रकृति को ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। इसका नतीजा बेमौसम की बरसात, भूकंप और तूफान के रूप में अक्सर सामने आते ही रहते हैं। मकान, सड़क और फैक्ट्रियां बनाने के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हुई है। यही वजह है कि आपको शहरों में गिनती के पेड़-पौधे ही नज़र आएंगे, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें प्रकृति का सम्मान करना आता है। अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए भी इन लोगों ने पेड़ों को काटा नहीं, बल्कि कुछ इस तरह सहेजकर रखा कि इसे देखकर आपको भी पेड़ों से प्यार हो जाएगा।
1. लोग घर बनाने के लिए पेड़ कटवा देते हैं, लेकिन इस शख्स ने अपने घर की छत से सटा होने के बाद भी पेड़ नहीं काटा।


3. कमाल का दिमाग लगाया है बनाने वाले ने। घर की चाहरदीवारी भी बन गई और पेड़ को भी नुकसान नहीं पहुंचा। वो आराम से बढ़ रहा है।

4. मकान की बालकनी के बीचोबींच ये पेड़ कुदरती तरीके से बढ़ रहा है। घर बनाने वाले को इस पेड़ से कोई परेशानी नहीं हुई। उसे इस बात की भी परवाह नहीं है कि इस पेड़ की वजह से उसके घर की सुंदरता बिगड़ रही है। उसे तो बस किसी तरह पेड़ को बचाना था, तो बचा लिया।






ये तस्वीरें बताती हैं कि आपको प्रकृति का सम्मान किस तरह करना चाहिए।