क्या कभी आपने सोचा है कि अगर आपके पास एक औसत व्यक्ति की तुलना में ज़्यादा दिमाग़ होता तो क्या होता? या फिर कभी आपको अपनी बुद्धिमानी पर शक होता है कि क्या आप दूसरों से ज़्यादा इंटैलिजेंट है या नहीं। अगर ऐसा कुछ आपके साथ है तो समझ लीजिए की आप वाकई बुद्धिमान हैं, क्योंकि कम बुद्धिमान लोगों को तो हमेशा इस बात का घमंड रहता है कि उनके पास ज़्यादा दिमाग है, मगर जो असल में बुद्धिमान होते हैं उन्हें अपनी बुद्धि पर घमंड नहीं होता। चलिए हम आपको बताते हैं वो संकेत जो इशारा करते हैं कि आप अपनी सोच से कई ज्यादा बुद्धिमान हैं।
1. आप खुद से बातें करते हैं।
खुद से बात करने वालों को कुछ लोग पागल समझते हैं, मगर असल में ऐसा करने वाले बहुत बुद्धिमान होते हैं। जब आप खुद से ज़ोर से बातें करते हैं तो ये आपके विचारों को मज़बूती देता है और आपके लिए चीज़ों को याद रखना आसान हो जाता है। अगर आप भी खुद से बात करते हैं तो आप पागल नहीं, बल्कि जीनियस हैं।
2. आप बहुत जिज्ञासु हैं।
बुद्धिमान लोग दूसरों से ज़्यादा जिज्ञासु होते हैं। वो अपने आसपास के लोगों और चीज़ों के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानना चाहते हैं। उनकी जिज्ञासा का कोई अंत नहीं होता। उन्हें नई चीज़ों को ढूंढ़ने और विकसित करने में दिलचस्पी होती है।
3. आप चीज़ें भूल जाते हैं।
अगर आप भी बार-बार कोई चीज़ या बात भूल जाते है तो ये संकेत है कि आप बहुत बुद्धिमान हैं। याद करिए अपने कॉलेज के प्रोफेसर को कैसे वो पढ़ाते-पढ़ाते कई बार कुछ भूल जाते थे। दरअसल, बुद्धिमान लोगों के दिमाग़ मे एक साथ गई चीज़ें चलती रहती हैं, इसलिए कभी कभार वो कुछ भूल जाते हैं।
4. पढ़ने में मज़ा आता है।
अगर आपको रात में किताब पढ़े बिना नींद नहीं आती तो समझ लीजिए की आप इंटैलिजेंट लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। जिन लोगों को ज़्यादा पढ़ने की आदत होती है वो दूसरों से ज़्यादा स्मार्ट और बुद्धिमान होते हैं। जीनियस लोगों को टीवी और मोबाइल पर टाइम बर्बाद करने की बजाय किताबें पढ़ना ज़्यादा पसंद है।
5. आप अक्सर चिंता करते हैं।
कई स्टडी से ये बात साबित हुई है कि जो लोग चीज़ों को लेकर ज़्यादा डरे या चिंतित होते हैं वो ज़्यादा बुद्धिमान होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो लोग ज़्यादा चिंतित रहते हैं वो समस्या के संभावित समाधान के बारे में सोचते रहते हैं।
6. आप अस्त-व्यस्त रहते हैं।
बुद्धिमान लोगों का कमरा अक्सर अस्त-व्यस्त रहता है क्योंकि उन्हें ऐसे ही माहौल में काम करना पसंद है। ऐसा माहौल में उनका दिमाग़ ज़्यादा चलता है, तो अगर आपका कमरा भी बिखरा हुआ रहता है तो समझ लीजिए कि आप दूसरों से ज़्याद इंटैलिजेंट हैं।
7. रात में देर तक जगना।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, रात में देर तक जगकर काम करने वाले लोग बुद्धिमान होते हैं क्योंकि आमतौर पर हर कोई देर रात जागकर काम नहीं कर पाता है। सिर्फ़ बुद्धिमान लोग ही ऐसा कर पाते हैं क्योंकि वो अपनी क्षमताओँ को और विस्तार देना चाहते हैं।
8. मानसिक चुनौती पसंद है।
इंटैलिजेंट लोगों को नई चीज़ें सीखने में मज़ा आता है। इसलिए उन्हें किसी भी तरह की मानसिक चुनौती अच्छी लगती है।
9. मज़ाकिया होते हैं।
एक रिसर्च के मुताबिक, बुद्धिमान लोग मज़ाकिया भी होते हैं उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है।