1. शिल्पा शेट्टी: बॉलीवुड की यमी मम्मी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 200 करोड़ के लग्ज़ीरियस विला में रहते हैं, समुद्र किनारे बना उनका ये घर बेहद खूबसूरत है
2. अक्षय कुमार: खिलाड़ी अक्षय कुमार का घर भी किसी महल से कम नहीं है। उनका बीच हाउस बहुत बड़ा और सुंदर है, आम लोग तो शायद ही इसकी कल्पना भी कर पाएं। अक्षय के घर की कीमत है 80 करोड़ रुपए।
3. अमिताभ बच्चन: बिग के दो शानदार बंगले के मालिक हैं, उनके दोनों ही बंगले मुंबई की मशहूर जगह जुहू में है। उनके बंगले जलसा की कीमत 112 करोड़ है और प्रतीक्षा की करीब 100 करोड़ रुपए।
4. आमिर खान: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का घर भी उनकी तरह ही शानदार है। बेला विस्टा अपार्टमेंट स्थित उनके फ्लैट से बाहर का नज़ारा बेहद सुंदर दिखता है। आमिर के घर की कीमत 60 करोड़ रुपए है।
5. जॉन अब्राहम: बॉलीवुड के डैशिंग हीरो जॉन अब्राहम का घर भी काफी डैशिंग है। 60 करोड़ की कीमत वाला उनका घर सी फेसिंग पेंटहाउस है।
6. शाहरुख खान: बॉलीवुड सितारों के महंगे घर की बात शाहरुख के मन्नत के जिक्र के बिना अधूरी है। शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कीमत करीब 200 करोड़ है। शाहरुख का शानदार घर देखकर आपके मन में ख्याल आएगा कि काश! आपके पास भी ऐसा घर होता।
7. सैफ अली खान: नवाब सैफ अली खान का पटौदी पैलेस न सिर्फ शानदार है, बल्कि इसकी कीमत भी बहुत ज़्यादा है। सैफ का पटौदी पैलेस 750 करोड़ का है।
बॉलीवुड सितारों के शानदार घर देखकर आपको उनकी शाही जीवनशैली की अंदाज़ा तो हो ही गया होगा।