आज हम आपको बॉलीवुड की उन कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिनकी वेडिंग ड्रेस का जिक्र आज भी होता है। आप सोच भी नहीं सकते कि इन एक्ट्रेस के शादी के जोड़े की कीमत हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में होती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इन अभिनेत्रियों के शादी के जोड़ेे की कीमत।
ऐश्वर्या राय बच्चन: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में येलो और गोल्ड कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। इस साड़ी की खासियत थी कि इसमें सोने के धागों की कारीगरी की गई थी और स्वारोवस्की क्रिस्टल भी इसमें जड़े हुए थे। ऐश्वर्या की इस पीली साड़ी की कीमत 75 लाख रुपए से ज्यादा की थी।
शिल्पा शेट्टी के शादी के जोड़े को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। उन्होंने 8000 स्वारोवस्की क्रिस्टल की डिजाइन की हुई लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए थी।
करीना कपूर खान: करीना कपूर ने अपनी शादी में पटौदी खानदान का पुश्तैनी ब्राइडल आउटफिट पहना था, जो कि उनकी सास और बीते ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की शादी का जोड़ा था। करीना की शादी से पहले डिज़ाइनर रितु कुमार इस वेडिंग ड्रेस की देखरेख कर रहीं थी। फिर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस जोड़े को करीना कपूर के हिसाब से कस्टमाइज़ किया। जहां निकाह वाले दिन करीना ने अपनी सास शर्मीला टैगोर का घाघरा पहना। वहीं, रिसेप्शन पर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया महरुन रंग का लहंगा पहना था, जिसकी कीमत 50 लाख रूपए थी।
अनुष्का शर्मा: अनुष्का शर्मा के शादी के जोड़े को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजायन किया था। इस पिंक कलर के लहंगे में सोने और चांदी के धागों से कढ़ाई के अलावा, मोती और बीड्स लगाई गई थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का के इस खूबसूरत लंहगे की कीमत लगभग 30 लाख रुपए रही।
जेनेलिया डिसूजा: जेनेलिया ने अपनी शादी में नीता लुल्ला की डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। साड़ी पर गोल्ड और कुंदन का काम हुआ था। इसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपए थी।
उर्मिला मातोंडकर: उर्मिला मातोंडकर ने अपनी शादी में प्रसिद्ध बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ रीगल थ्रेड्स कलेक्शन का एक सिल्क और बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे की कीमत साढ़े 4 लाख रुपए थी।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने करीब 4 लाख रुपये की ड्रेस पहनी हुई थी। सब्यसाची के हेरिटेज कलेक्शन के इस लहंगे पर असली सोने के धागों का काम था।